बिहारशरीफ, मार्च 19 -- जनसुराज के सूत्रधार पहुंचे बिहारशरीफ, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक जून-जुलाई से शुरू करेंगे बिहार नवनिर्माण अभियान जून तक पंचायत व वार्ड स्तर पर तैयार होगा पार्टी का मजबूत ढांचा फोटो : पीके-बिहारशरीफ के एक होटल में गुरुवार को प्रेस वार्ता में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बिहारशरीफ पहुंचें। उन्होंने शहर के एक होटल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। फिर प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन, शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने के लिए 10 साल भी संघर्ष करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए जून या जुलाई से पूरे राज्य में बिहार नवनिर्माण अभियान शुरू किया जाएगा। जून तक पंचायत व वार्ड स्तर पर पार्टी का नया और मजबूत ...