सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता समाज के हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। शिक्षा के बिना सब अधूरा है। समाज की आवाज को आमजन तक पहुंचाने के राजनीतिक भागीदार भी जरुरी है। समाज के विकास के लिए शिक्षा के साथ राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। यह बातें देवरिया कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने नगर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं लोक अदालत के जनक स्व शिव दयाल सिंह चौरसिया की स्मृति में 12वे जागृति महासम्मेलन में कही।मुख्य अतिथि विधायक चौरसिया ने कहा कि बाबू शिव दयाल चौरसिया ने भीम राव अम्बेडकर के साथ संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शोषित व जरुरतमंदों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए वर्ष 1980 में लोक अदालत की शुरुआ...