बांका, अप्रैल 9 -- बांका। जिला शिक्षा विभाग, बांका के सहयोग से इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा डायट बांका परिसर में "शिक्षा नवाचार व सफलता का संगम 2.0" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय आयोजन में जिले के 11 प्रखंडों से लगभग 150 प्रतिभागियों-प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों-ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी प्राचार्य डायट बांका, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर (बांका), कस्तूरबा विद्यालय प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ व्याख्याताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह रही कि मंच का संचालन प्राथमिक विद्यालय झखरा के शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसने बच्चों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रस्तुतीकरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.