मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। सरकार की प्राथमिकता है कि अल्पसंख्यक बच्चों, युवाओं और महिलाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाया जाए। यह बातें बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तुफैल कादरी ने जिले के दौरे के दौरान शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनके जिला आगमन पर जिला औफाक कमेटी सदस्य एवं वरीय अधिवक्ता डा. महताब आलम ने उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए निरंतर पहल और निगरानी की आवश्यकता है। इस दौरान डा. आलम ने मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव, कब्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.