दरभंगा, फरवरी 8 -- कमतौल /सिंहवाड़ा, हिटी। जाले विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार शनिवार को सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनिकौली तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपड़ा में आयोजित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में शामिल हुये। इस अवसर पर विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों की सुविधाओं, शिक्षकों की समस्याओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं स्थानीय अभिभावकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण व बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.