फरीदाबाद, मई 2 -- नूंह, सरसमल। नूंह दौरे पर आए हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष को विधायक आफताब अहमद ने पत्र सौंपकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। जिले में शिक्षकों की कमी, संसाधनों की कमी और बढ़ते ड्रॉपआउट पर चिंता जताई गई। विश्वविद्यालय की स्थापना की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में विधायक ने बताया कि जिले में हजारों शिक्षक पद खाली पड़े हैं और लंबे समय से पदोन्नति नहीं हो रही है। खंड स्तर पर शिक्षा अधिकारियों के पद भी रिक्त हैं, जिससे स्कूलों के संचालन और योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी आ रही है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि एक सत्र में 35 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई छोड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें- आपसी खींचतान में उलझे शिक्षक, कई विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था बिगड़ी इसे गंभीर स्थिति बताते हुए उन्होंने जांच समिति गठित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.