कोडरमा, मार्च 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि उपायुक्त ऋतुराज और उप विकास आयुक्त रवि जैन ने शनिवार को आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, प्रैक्टिकल रूम, सिक रूम, कॉमन रूम तथा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सभी सुविधाओं का नियमित रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।इसके बाद उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यालय में चल रहे भवन के सुदृढ़ीकरण कार्य में संवेदक द्वारा अनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.