सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से शनिवार को गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में एक दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय संस्थागत रूपांतरण के लिए प्रबंधन: नई शिक्षा नीति से प्राप्त दृष्टिकोण रहा। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन व संस्थागत गुणवत्ता संवर्धन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का आधार है। उन्होंने नवाचार, गुणवत्ता शिक्षा और प्रभावी नेतृत्व को विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताते हुए शिक्षकों से छात्र-के...