शिक्षा-व्यवस्था में बदलाव पर कल होगा मंथन
प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में बढ़ती चुनौतियों, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर 'विजन इंडिया' की ओर से 29 जून को 'शिक्षा-परीक्षा : क्यों ध्वस्त हुई व्यवस्था' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विशेषज्ञों और चिंतकों के बीच चर्चा होगी। सिविल लाइंस के एक होटल में होने वाली चर्चा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन व अन्य वक्ता भाग लेंगे। इसमें शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी चुनौतियां भी शिक्षा के स्तर में सुधार लाने पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी मुद्दे पर 19 जुलाई को छात्र व युवाओं के साथ संवाद करेंगे। यह भी पढ़ें- 'छात्रों की गूंज' तय करेगी शिक्षा व्यवस्था में बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.