नैनीताल, जुलाई 13 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के छात्र नेताओं ने सोमवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विवि के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना था कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप था कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अनेक पद लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि निजी स्कूल अभिभावकों से भारी शुल्क वसूलने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। महाविद्यालयों में मूलभूत संसाधनों का अभाव है और परीक्षा व्यवस्था में लगातार अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। छात्रों को डिग्रि...