गोंडा, मार्च 16 -- बेलसर, संवाददाता। आजादनगर के एक निजी मैरिज हाल में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों व निकाय के सदस्यों के लिए एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की कायाकल्प और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ग्राम प्रधानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने पर जोर दिया। लोगो को विद्यालय विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर नूतन जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और डीबीटी के माध्यम से बच्चों को मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.