शिक्षा व्यवस्था अब बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है, शिक्षा में क्रांति जरूरी : राहुल
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस पेपर लीक के मुद्दे को धार देने में जुटी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था अब 'बेईमान वसूली तंत्र' बन चुकी है और अब इस क्षेत्र में क्रांति का समय आ गया है। पार्टी का कहना है कि वह सत्र के दौरान पूरी ताकत के साथ पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। पार्टी पेपर लीक पर संसद में चर्चा कराने की भी मांग कर सकती है। ताकि, इस मुद्दे को विस्तार से देश के सामने रखा जा सके। इस सिलसिले में राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित कर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर निशाना साध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.