हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव और छात्रा संघ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार भी है। उन्होंने कहा कि आज हर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। शनिवार को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.आभा शर्मा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियां, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों की उत्कृष्ट सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। छात्रों को अनुशासन परिश्रम नैतिक मूल्यों का पालन करने क...