लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला शिक्षा कार्यालय की स्थापना शाखा में 8 जून 2026 को कर्मचारी अमित रंजन और शिक्षक कैलाश कुमार के बीच हुई हाथापाई की घटना का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया गया है। इस घटना से शिक्षक समाज और कार्यालय कर्मियों में चिंता का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त पहल की और दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया। यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग में विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, शिक्षक संगठनों की पहल से हुआ सुलहनामाघटना का विवरण आयोजित बैठक में शिक्षक संगठनों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा पत्र तैयार किया गया। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने आपसी मतभेद को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देने का ...