शिक्षा विभाग में दीक्षारंभ, नवप्रवेशी विद्यार्थियों व पीएचडी शोधार्थियों का हुआ अभिमुखीकरण
बरेली, अगस्त 11 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संकाय के बीएड/एमएड. विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बीएड, एमएड के विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विषय के नवप्रवेशित पीएचडी शोधार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के लिए लघु वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया। संकाय की अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोड़ा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं शोध अवसरों की जानकारी देते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन, अकादमिक सहभागिता और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। पीएचडी शोधार्थियों को शोध प्रक्रिया, अकादमिक ईमानदारी, मौलिक एवं गुणवत्तापू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.