कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा विभाग में अब फाइलों और धूल खाती सेवा पुस्तिकाओं का दौर धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है। विभाग ने अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों के संपूर्ण सेवा अभिलेख को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की बड़ी पहल शुरू की है। इसके तहत कटिहार जिले में भी सभी शिक्षा पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का सर्विस रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार सभी संबंधित कर्मियों को अपना सेवा रिकॉर्ड तैयार कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना है। इसके लिए 20 अप्रैल तक की अंतिम तिथि तय की गई है। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूल में शिक्षक पद पर चयनित होने के लिए 20 को जमा करें कागजात समय सीमा के भीतर सभी दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया है।इस नई व्यवस्था के त...