शिक्षा विभाग पढ़ाई छोड़ने वाले दिव्यांग बच्चों को ढूंढने के लिए सर्वे कराएगा
गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में दिव्यांग बच्चों को ढूंढने के लिए शिक्षा विभाग अभियान चलाने जा रहा है। ड्रॉप आउट बच्चों के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों की भी पहचान घर-घर सर्वे अभियान के दौरान की जाएगी, जिसके बाद उन्हें शिक्षा की मुख्य धार से जोड़ने के लिए उनका दाखिला स्कूलों में कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा के बाद शिक्षा विभाग सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें उन बच्चों को खोजा जाएगा जो बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुके हैं या किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाए हैं। इनके साथ-साथ ऐसे बच्चों की भी पहचान की जाएगी जो दिव्यांग हैं और स्कूल जाने में असमर्थ हैं। ऐसे बच्चों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भी भेजी जाएगी। साथ ही बच्चों की उम्र, अनुभव और स्थिति के आधार पर ही उनका दाखिला कक्षाओं में कराया पहचान सामान्य, गंभीर और अत्यंत गंभीर श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.