रांची, जुलाई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अन्याय पूर्ण आदेश प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के साथ एक बड़ा फरेब और धोखेबाजी है। झारखंड उच्च न्यायालय में एमएसीपी से संबंधित एक केस में विभाग ने न्यायालय में एक एफिडेविट देकर बताया कि सरकार शिक्षकों को एमएसीपी देने पर विचार कर रही है। इसी को आधार बनाकर न्यायालय की ओर से केस को यह कहते हुए डिस्पोज किया गया कि सरकार आपको एमएसीपी देने जा रही है। इस केस के अनुपालन में एक कमेटी बनाकर सरकार ने अंततः शिक्षकों को लॉलीपॉप धरा दिया। वहीं, झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू और प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्राथ...