धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी स्कूलों में बुधवार से नया सत्र शुरू हुआ। स्कूल सुबह सात बजे से एक बजे तक निर्धारित है, लेकिन ई-विद्यावाहिनी के स्कूल इन व आउट के समय ने शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। शिक्षकों को शाम में ई-विद्यावाहिनी से सिस्टम जेनरेटेड रिपोर्ट मिली तो स्कूल का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 1.15 बजे लिखा था। ऐसे में यह बात बुधवार को शिक्षकों के बीच तेजी से फैली कि स्कूल के समय को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने आधा घंटा बढ़ा दिया है। शिक्षकों ने एक-दूसरे को व्हाट्सअप पर मैसेज करना शुरू कर दिया कि स्कूल की टाइमिंग 6.45 बजे से 1.15 बजे तक हो गई है। सभी लोग चेक कर लीजिए। इसके बाद शिक्षकों ने मोबाइल पर ऑनलाइन चेक करना शुरू कर दिया। शिक्षकों का कहना है कि विभाग से अधिकृत रूप से सूचना नहीं मिलने के कारण शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.