भभुआ, मई 4 -- स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने दिखाई सख्ती (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन का कारण जिला शिक्षा कार्यालय की स्थापना शाखा से जारी आदेश के अनुसार, अधौरा बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अलग-अलग तिथियों में किए गए औचक निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एक विद्यालय पूरी तरह बंद भी मिला, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया और अनुपस्थित शिक्षकों में से चार पर कार्रवाई शुरू कर दिया। जिन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है, उनमें प्राथमिक विद्यालय पंचमहुल की शिक्षिका शिवकांति गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआ (सारोदगा) के प्रभारी प्रधानाध्यापक हंसराज सक्सेना, उत्क्रमित मध्य विद्...