शिक्षा विभाग ने कोचिंग सेंटरों की जांच को बनाई छह टीम
बागपत, जून 25 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम का गठन कर दिया। निरीक्षण के दौरान कोचिंग सेंटरों पर मानक पूरे न मिलने या फिर बिना पंजीकरण सेंटर का संचालन करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम गुरुवार की शाम तक अपने-अपने ब्लॉक में संचालित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण का मानक और पंजीकरण की जांच करेंगी। टीम में बागपत ब्लॉक की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल बौढ़ा की प्रधानाचार्य कृष्णा रानी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दौझा के प्रधानाचार्य गुलवीर सिंह, पिलाना ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल तिलनपी की प्रधानाचार्य बीना सिंह व मॉडल इंटर कॉलेज मुकारी के सहायक अध्यापक सचिन कुमार, खेकड़ा ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर की प्रधानाचार्य सुनीता व राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.