शिक्षा विभाग नहीं बता सका किन स्कूलों ने नहीं दिया प्रवेश
कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। बेसिक शिक्षा शिक्षा विभाग ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) में यह तो बताया कि सत्र 2025-26 में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) 4672 बच्चों के स्कूलों में प्रवेश हुए लेकिन 1199 छात्रों का प्रवेश नहीं हो सका। आरटीआई में प्रवेश न देने वाले विद्यालयों के नाम भी पूछे गए थे लेकिन जवाब में विद्यालयों के नाम नहीं बताए गए। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर एडवोकेट ने 14 जुलाई को आरटीआई से जानकारी मांगी थी लेकिन दो बार उन्हें अपील करनी पड़ी। विभाग ने राज्य सूचना आयोग की चेतावनी के बाद आधी-अधूरी जानकारी दी। जवाब में यह भी बता दिया कि जानकारी संरक्षित नहीं है इसलिए इसका जवाब नहीं दिया जा सका। साल भर बीत गया। याची ने फिर आयोग में अपील दायर की है ताकि उन विद्यालयों का नाम पता चल सके जिन्होंने गरीब वर्ग को प्रवेश नहीं दिए।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.