बलरामपुर, मार्च 26 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम जिगना में करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय इंटर कॉलेज का हस्तांतरण शिक्षा विभाग को कर दिया गया है। इसके साथ ही आगामी शैक्षिक सत्र से यहां पठन-पाठन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक होने के कारण शासन द्वारा इस कॉलेज के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई थी। भवन निर्माण की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सौंपी गई थी, जिसे समय पर पूरा कर अब शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा नए सत्र से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। क्षेत्र में यह एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज होने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अब बेहतर और सुलभ शिक्षा मिल सकेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.