चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने शिक्षा विभाग से जुड़े सभी मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उच्च न्यायालय झारखंड में लंबित वाद संख्या WP(S) 4033/2020, सावित्री देवी बनाम झारखंड सरकार मामले पर विचार-विमर्श कर जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा इसका निराकरण कर दिया गया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में साइंस लैब, मैथ व इको क्लब को प्रभावी बनाने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...