नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल/भीमताल। बेसिक शिक्षा निदेशक पर देहरादून में हुए हमले और अभद्रता के विरोध में शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को नैनीताल स्थित मंडलीय कार्यालय और भीमताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने बोर्ड परीक्षा से इतर कोई अन्य कार्य नहीं किया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों में एकत्र होकर घटना के प्रति रोष जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने कहा कि घटना के बाद से कार्यालयों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जिससे सामान्य कार्य करना मुश्किल हो गया है। जब तक जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों में विश्वास बहाल नहीं हो सकता। हालांकि, बोर्ड परीक्षा से जुड़े आवश्यक कार्यों को कार्य बहिष्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.