सहरसा, अगस्त 7 -- सहरसा, हिन्दुस्तान टीम। जिला शिक्षा विभाग के योजना एवं लेखा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर हरिजन के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई की अलग अलग टीम द्वारा छापेमारी की गई। शुक्रवार को लगभग नौ बजे डीएसपी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में डीपीओ के नया बाजार किराये के आवास पर एवं डीएसपी मिथिलेश जायसवाल के नेतृत्व में जिला शिक्षा कार्यालय सहित छपरा एवं सीवान में एक साथ छापेमारी की गई। नया बाजार स्थित आवास से ईओयू को कुछ कागजात और थोड़ी राशि बरामद हुई। जबकि जिला शिक्षा कार्यालय से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। तीन घंटे से अधिक समय तक ईयूओ टीमों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान आवास कोे खंगाला गया। आलमारी, दराज से लेकर बिछावन के नीचे तक खंगाला गया तो वही सरकारी कार्यालय के कर्मियों से डीपीओ से संबंधित वि...