खगडि़या, जून 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत चकहुसैनी नौनिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभग के सहायक अभियंता ने निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है के पूर्व उपप्रमुख सह वार्ड नंबर 10 के पार्षद श्री हीरा लाल यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय, नोनिया टोला मानसी को मॉडल स्कूल बनाए जाने, विद्यालय में दो वर्ग कक्ष, चारदीवारी निर्माण एवं पहुंच पथ निर्माण के लिए जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। इसी आलोक में स्थल निरीक्षण किया गया। इधर पूर्व उपप्रमुख नेहीरा लाल यादव ने जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह भी पढ़ें- सात साल बाद भी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में पढ़ाई नहीं हुई शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...