भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर । बिहार शिक्षा सेवा ने सभी पदाधिकारियों को अपना सर्विस रिकॉर्ड तैयार कर इसे ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार, विभाग का उद्देश्य अधिकारियों के संपूर्ण सेवा रिकॉर्ड को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रशासनिक प्रक्रिया, पदस्थापन या सत्यापन में आसानी हो सके। सभी पदाधिकारी अपनी सेवा से संबंधित प्रमाण पत्र, स्थानांतरण आदेश, पदोन्नति आदेश, प्रशिक्षण आदि से जुड़े दस्तावेज भी अलग-अलग फाइलों में संलग्न करेंगे। 20 अप्रैल तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...