शिक्षा विभाग की पत्रिका उद्गम के 16वें अंक का विमोचन
आरा, जुलाई 2 -- आरा, एक संवाददाता। शहर के मौलाबाग स्थित जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रकाशित मासिक पत्रिका उद्गम के 16वें अंक का विमोचन गुरुवार को डीईओ मानवेन्द्र कुमार राय ने किया। इस बार पत्रिका का प्रकाशन पर्यटन विशेषांक के रूप में किया गया है। मौके पर डीईओ और डीपीओ शारिक अशरफ ने कहा कि बिहार सहित देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से शिक्षकों व विद्यार्थियों को परिचित कराना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस विशेषांक का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया कि भोजपुर के विभिन्न विद्यालयों से मिली रचनाओं और प्रकाशन सामग्री का संकलन कर पत्रिका तैयार की जाती है। यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग की उपलब्धियों का दस्तावेज बनी शिक्षा सिंधु पुस्तिका का हुआ विमोचन मौके पर उद्गम टीम के सदस्य व पुस्तकालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.