मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- सबहेड :: सात फीसदी से अधिक फीस बढ़ाने वाले तीन दर्जन से अधिक स्कूल कार्रवाई के घेरे में क्रॉसर - फीस और किताबों के दाम में बढ़ोतरी की भी जांच की - जांच टीम में डीईओ और डीपीओ खुद भी रहे शामिल मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को एक ही दिन में 60 निजी स्कूलों की जांच की। इस टीम में डीईओ और डीपीओ भी शामिल रहे। इस जांच में सात फीसदी से अधिक फीस बढ़ाने वाले तीन दर्जन से अधिक स्कूल कार्रवाई के घेरे में आए हैं। टीम ने स्कूल फीस और किताब-कॉपियों के दाम में बढ़ोतरी की भी जांच की।

जांच प्रक्रिया डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने पांच निजी स्कूलों की भौतिक जांच की। वहीं 10 से अधिक टीमों ने शहरी क्षेत्र से लेकर प्रखंडों के निजी स्कूलों तक की जांच की। इस दौरान पिछले और इस साल के फीस व पठन सामग्...