शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के क्रियाकलाप में सुधार लाए:प्रमुख
दुमका, मार्च 26 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की एक बैठक प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख प्रयाग मंडल, बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व पंसस सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के क्रियाकलापों में सुधार लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सुदूर ग्रामीण इलाकों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र के नियमित संचालन, विद्यालयों में सुचारू रूप से गुणवत्ता पूर्ण पठन-पाठन व मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। जरमुंडी के बीटीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि बिरसा फसल विस्तार योजनान्तर्गत 65.92 हैक्टेयर भूमि में प्रत्यक्षण के लिए 1648 किलो मूंग बीज प्राप्त हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.