दुमका, दिसम्बर 18 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के धावाडंगाल पंचायत अंतर्गत ग्राम दलदली से पाकुड़िया सीमा तक 435 मीटर लंबी ग्रामीण पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास शिकारीपाड़ा विधानसभा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने बुधवार को किया। आरइओ विभाग द्वारा इस ग्रामीण पथ का निर्माण कार्य लगभग 25 लाख की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास अवसर पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, सचिव सिमोन टुडू, पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता व ग्रामीणों द्वारा विधायक आलोक सोरेन का आदिवासी परम्परागात नृत्य एवं फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। अवसर पर अपने सम्बोधन मे विद्यायक आलोक सोरेन ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा विकास की नीव है, शिक्षा के बिना विकास अधूरा है। उन्होंने उपस्थित सभी को अपने -अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ उन्हें अच्छी श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.