शिक्षा रैंकिंग में कोन अव्वल, चोपन ने लगाई बड़ी छलांग
सोनभद्र, मई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला एक्शन प्लान प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में कोन ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में कोन ब्लॉक ने 76.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्र उपस्थिति, निपुण मूल्यांकन, स्मार्ट क्लास संचालन और विद्यालयीय अनुश्रवण में ब्लॉक का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। छात्र उपस्थिति में कोन ने 90.85 प्रतिशत तथा निपुण विद्यार्थियों के सफलता अनुपात में 86.92 प्रतिशत अंक अर्जित किए। रैंकिंग में चोपन ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ब्लॉक ने 75.82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि चोपन ने अप्रैल के 39.94 प्रतिशत से बढ़कर मई में 75.82 प्रतिशत अंक हासिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.