रुडकी, अप्रैल 7 -- लक्सर, संवाददाता। नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में आयोजित प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का मंगल तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी डॉ प्रीतम सिंह ने कहा कि शिक्षण वह हथियार है जिसके सहारे आगे बढ़ने व भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर मिलता है। कालेज प्रबंधक डॉ घनश्याम गुप्ता ने कहा कि प्रवेशोत्सव के आयोजन से अभिभावकों तथा बच्चों में प्रेरणा व उत्साह का संचार होता है। जो बच्चें प्रवेश लेने में विलम्ब करते है, उनकी पढ़ाई का नुकसान होता है। इसलिए नवीन सत्र प्रारम्भ होते ही अभिभावकों को अपने बच्चों का प्रवेश अविलम्ब विद्यालय में करा देना चाहिए ताकि वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.