अलीगढ़, फरवरी 12 -- इगलास, संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय में नाइजीरिया के प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं कानो राज्य के पूर्व राज्यपाल राबिउ मूसा क्वांकवासो का गरिमामय स्वागत किया गया। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय परिसर में औपचारिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने उनका अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने भी अतिथियों के स्वागत में सहभागिता निभाई। बता दें कि राबिउ मूसा क्वांकवासो नाइजीरिया में राज्यपाल, चौथे गणराज्य में रक्षा मंत्री तथा सीनेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित जननेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल में अबू बकर सदीक भी शामिल रहे। मंगलायतन विश्वविद्यालय भ्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.