पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत चक पंचायत स्थित दुर्गा स्थान मैदान में साथी एनजीओ द्वारा संचालित आकृति कार्यक्रम के तहत शिक्षा मेला सह नवाचार का आयोजन किया गया। इस शिक्षा मेले में जलालगढ़ एवं कसबा प्रखंड के कुल नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने शैक्षणिक एवं नवाचारी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। मेले में मध्य विद्यालय देवधा के विद्यार्थियों ने मानव शरीर के भीतर पेट के अंगों और उनकी कार्यप्रणाली पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं एन.डी. रुंगटा उच्च विद्यालय, जलालगढ़ के विद्यार्थियों ने संज्ञा के भेद विषय पर टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर शिक्षण में नवाचार का बेहतरीन उदाहरण दिया। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.