फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- कायमगंज, संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर से लखनऊ तक पैदल मार्च पर निकले यूपीएससी अभ्यर्थी मनीष मौर्य और लकी मौर्य गुरुवार को कायमगंज पहुंचे। बहराइच निवासी दोनों चचेरे भाई 6 जून से यात्रा पर हैं। छात्रों ने शिक्षा नीति में सुधार, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। करीब 300 किलोमीटर की यात्रा के दौरान उनके पैरों में छाले पड़ गए और जूते भी फट गए, लेकिन उनका कहना है कि शिक्षा सुधार की मांग को लेकर उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। लखनऊ पहुंचकर वे इको गार्डन में अपना मार्च समाप्त करेंगे। एक नजर :शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर पैदल मार्च पर निकले यूपीएससी अभ्यर्थीफोटो 13प...