लखीसराय, मई 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के बच्चों में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए बुधवार को एक दिवसीय वार्षिक योजना निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम एवं परख लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षा एवं सहयोगी संस्था मंतत्रा 4चेंज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं बिहार राज्य गीत के साथ किया गया। ​कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज, संभाग प्रभारी अमित कुमार सिंह, डायट प्राचार्या डॉ. वन्दना कुमारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एजाज ...