बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में मंगलवार को समान अवसर समिति के तत्वावधान में शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक परिवर्तन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. कनकलता ने शिक्षा के महत्व, महिलाओं के लिए शिक्षा की अनिवार्यता तथा शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों पर विचार रखे। उन्होंने जाति, धर्म, लिंग और संप्रदाय के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी को शिक्षा के समान अवसर देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में करीब 60 छात्राओं ने भाग लिया। संयोजक डॉ. सीमा अग्रवाल के साथ डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. बीना, अफरोज, डॉ. दिव्या, डॉ. रेखा पांडे उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...