मोतिहारी, फरवरी 28 -- मोतिहारी,निप्र। मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओार से 'भारत की परिवर्तनकारी शिक्षा क्रांति' विषय पर एक दिवसीय एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। देशभर से आए लगभग 50 से अधिक विशिष्ट अतिथि, कुलपति, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविद, शोधकर्ता व नीति-निर्माता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि 'शिक्षा में राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति होनी चाहिए।' उन्होंने शिक्षा को चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम से जोड़ते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताया। वहीं, महात्मा गांधी केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.