पूर्णिया, जून 30 -- बायसी, एक संवाददाता। नवाचारी शिक्षण पद्धति और विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अमौर प्रखंड के मध्य विद्यालय पैठान टोली के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार एवं शिक्षक सुनील कुमार साह को जिला स्तरीय टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। पूर्णिया जिले के डायट श्रीनगर में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी रबींद्र कुमार प्रकाश ने दोनों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान शिक्षण कार्य में नवाचार, बच्चों की सहभागिता बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के लिए दिया गया। प्रधानाध्यापक धीरज कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय पैठान टोली के शिक्षक शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से बालकेंद्रित शिक्षा पद्धति को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके सकारा...