सासाराम, मार्च 8 -- युवा सासाराम, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास के तत्वाधान में जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले की दो शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट के लिए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर गजाला फातमा को मध्य विद्यालय में गणित व विज्ञान में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा नंदनी कुमारी प्राथमिक विद्यालय मझिगांव की प्रधान शिक्षिका को शिक्षण में नवाचार व त्रैमासिक मैगजीन ज्ञानदा के सफल प्रकाशन के लिए सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षिकाओं को यह सम्मान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) प्रियंका कुमारी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए ...