रिषिकेष, फरवरी 27 -- डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 'सक्रिय अधिगम' विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें 60 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता कर आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को व्यवहारिक रूप में समझा। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिव सहगल ने किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा की पद्धतियों में परिवर्तन आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जुड़ सकें और उनकी जिज्ञासा तथा रचनात्मकता का विकास हो सके। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि सक्रिय अधिगम विद्यार्थियों को केवल श्रोता नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का सहभागी बनाता है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल रूड़की के प्रधानाचार्य राजेश देवरानी ने गतिविधि-आधारित शिक्षण, संवादात्मक प्रश्नोत्तर...