जहानाबाद, अप्रैल 2 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला जहानाबाद में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यशाला में सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर राजा बाजार से कुल 24 आचार्य की उपस्थिति हुई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा समापन वंदे मातरम के साथ किया गया। विद्या भारती के द्वारा चलने वाले विविध आयाम शैक्षणिक गतिविधि, सामाजिक प्रबोधन एवं आचार्य का विकास आदि विषयों पर वृहद रूप से चर्चा की गई। शिक्षा में गुणवत्ता कैसे आए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हम कैसे शिक्षण कार्य को और भी गति दे सकते हैं इस दृष्टि पर चिंतन मंथन किया गया। विद्यालय के सचिव देवांशु दीपक, अध्यक्ष कैलाश पोद्दार एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार और रितेश कुमार ने भी आचार्य को संबोधित किया।...