शिक्षा में कला प्रतियोगिता में शेखपुरा जेएनवी का जलवा
बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- शिक्षा में कला प्रतियोगिता में शेखपुरा जेएनवी का जलवा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जवाहर नवोदय स्कूल में आयोजित दो दिवसीय शिक्षा में कला प्रतियोगिता में शेखपुरा नवोदय स्कूल का जलवा रहा। प्राचार्य विनय कुमार ने बताया कि क्लासिकल डांस में शेखपुरा नवोदय की सोनाली कुमारी को पहला स्थान, कैमूर नवोदय की प्रिया कुमारी को दूसरा स्थान तथा गया नवोदय की सौम्या व शिवहर नवोदय की अभिलाषा कुमारी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल हुआ है। जबकि, लोक नृत्य में कैमूर को प्रथम, शेखपुरा को दूसरा व पश्चिम चंपारण एवं नवादा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। सफल प्रतिभागी अब जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.