खगडि़या, जनवरी 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता। प्रखंड में शैक्षणिक एवं इससे जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले लोगों और छात्रों के लिए सम्मान समारोह की शुरुआत की गणतंत्र दिवस पर की गई। इसकी शुरुआत प्रभारी बीईओ मनोहर कुमार ने की। इसके तहत बीआरसी बेलदौर में आयोजित सम्मान समारोह में चयनित 230 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें छात्रों के विकास में योगदान देने वाली राज्य स्तर पर टीचर ऑफ द मंथ से सम्मानित बोबिल पंचायत के हनुमान नगर की गरिमा मिश्रा, नगर पंचायत बेलदौर के मिडिल स्कूल भैंसाडीह के एचएम आलोक कुमार सहित, अन्य शिक्षक, प्रधानाध्यापक, भूमि दानदाता, एसआईआर कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त रहे शिक्षक मोहम्मद तौकीर हुसैन और मुकेश कुमार, बीआरसी परिचारी, रात्रि प्रहरी, शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज, छात्र एवं अन्य लोग शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.