रामगढ़, मार्च 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय, रामगढ़ परिसर में निहार शांति पाठशाला पहल के तहत आयोजित अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गोला को जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रखंड घोषित किया गया है। वहीं मध्य विद्यालय रकुवा संकुल को सर्वश्रेष्ठ क्लस्टर घोषित कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन व बीईईओ सुलोचना कुमारी समेत सभी प्रखंडों के बीपीओ, बीआरपी व सीआरपी उपस्थित थे। इस दौरान लीपफारवर्ड संस्था के राज्य प्रबंधक मुकेश वर्णवाल, सहायक प्रबंधक सना देशमुख व कार्यकारी मानसी तलावडेकर ने अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम के तहत किए जा रहे नवाचारों और शिक्षण पद्धति में सुधार की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोला प्रखंड के शिक्षकों की प्रतिबद्धता, नियमित प्रयास और विद्यार्थियों के...