बरेली, जुलाई 28 -- बरेली सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से होटल रमाडा में आईपीएन एआई मंथन-2026 उत्तर प्रदेश एडिशन का आयोजन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आईपीएन फोरम के संस्थापक एवं सीईओ गौरव यादव के उद्बोधन से हुआ। इस मौके पर बरेली, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर और मुरादाबाद के लगभग 110 प्रिंसिपल्स और शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षा में एआई के बढ़ते प्रभाव पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण क्लासरूम में एआई का असर फायदे और नुकसान विषय पर आयोजित पैनल चर्चा रही। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि आज के समय में विद्यालयों को समय की मांग के अनुरूप एआई-रेडी बनाना बेहद जरूरी है। रिसोर्स पर्सन सचिन वत्स, डॉ. राजातिलगम बी. और नीतू जट्ठा ने एआई की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की प्रेसिडेंट डॉ. जसमीत सा...