बलिया, फरवरी 16 -- बलिया। उच्च शिक्षा में जाति भेद-भाव की बढ़ती घटनाओं, दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यक छात्रों के खिलाफ तथा रोहित बेमुला स्मृति समानता एवं संरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में शैलेश धुसिया, साहनी वीरेन्द्र निषाद, जय भीम भारती, राघवेन्द्र, मनीष, अवधेश वर्मा, बलवंत यादव, सोनू टैगोर, अमन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...