शिक्षा में अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. कैलाश सम्मानित
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- इटावा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव को सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना में आयोजित ब्रिज टू ब्रिलायंस प्रिंसिपल ऑनर कांन्क्लेव में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया। इस मौके पर सीटी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी एवं कुलपति ने डॉ. यादव को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेशभर के शिक्षाविद् और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयी और उच्च शिक्षा में समन्वय बनाकर छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना था। इसमें शिक्षा में नवाचार, नेतृत्व और करियर निर्माण पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो को चाणक्य प्रशंसा सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.